Loading...

Breaking

बंटी यादव के हत्यारे का एनकाउंटर हुआं। | Bunty Yadav Ke Hathiyaro Ka Encounter Hua

J

Janki Awaaz

July 16, 2026 • 09:41 AM

बंटी यादव के हत्यारे का एनकाउंटर हुआं। | Bunty Yadav Ke Hathiyaro Ka Encounter Hua

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद धर दबोचा है। गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे यह मुठभेड़ हुई।

कई दिनों से फरार चल रहा अपराधी आखिरकार पुलिस के सामने आ गया। पुलिस को देखते ही उसने गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी। इस तरह बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त रवीश कुमार उर्फ बीसी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।

पुलिस को पहले से सूचना मिल चुकी थी कि फरार आरोपी रवीश उर्फ बिसिया बुद्धा कॉलोनी क्षेत्र में छिपकर बैठा है। इस सूचना के आधार पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद यह पूरी कार्रवाई अंजाम तक पहुँची।

- Advertisement -